शिमलाः मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार सुबह अचानक आईजीएमसी अस्पताल में रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके चलते वे आईजीएमसी आए। यहां पर कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने उनके ईको समेत अन्य रूटीन टेस्ट करवाए।
आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि मुख्यमंत्री अस्पताल में रूटीन जांच के लिए आए थे। सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हैं। वहीं, दोपहर बाद सीएम जयराम दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि उनका अचानक दिल्ली का दौरा तय हुआ है। अब दोपह को सीएम जयराम दिल्ली के एम्स में अपना चेकअप करवाएंगे।
मंडी और हमीरपुर के दौरे रद्द
दरअसल, शुक्रवार को सीएम को मंडी में सिराज छात्र संगठन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था, लेकिन अब सुबह अचानक उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना है। दोपहर बाद सीएम दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।


