शिमलाः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इलाज के लिए दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में उनका रूटीन चेकअप हुआ था। जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री एम्स दिल्ली गए।
डॉक्टरों ने उन्हें एहतियात के तौर पर एडमिट कर लिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल डॉक्टरों की सलाह पर एम्स में भर्ती हुए हैं। उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है। सीएम जयराम ठाकुर को सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है और उनकी सेहत को लेकर किसी भी तरह से घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि सुबह मुख्यमंत्री जयराम तबीयत खराब होने पर आईजीएमसी अस्पताल आए थे। उनकी रूटीन जांच की रिपोर्ट सामान्य आई हैं। बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री शिमला व पीजीआई चंडीगढ़ में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए जाते रहते हैं।


