ऊना: हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा दर्दनाक हादसा पेश आया है। ऊना जिले के टाहलीवाल की एक पटाखा फेक्टरी में अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। 10 से 15 लोगों के झुलसने की खबर है।
ब्लास्ट के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों का दल राहत और बचाव कार्य में जुटा है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास की फैक्ट्रियों के शीशे तक टूट गए।
मिली जानकारी के अनुसार हरोली के टाहलीवाल स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए। घायलों को ऊना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों को खुलासा नहीं हो पाया है।


