स्पेशल डेस्क: जनजातीय क्षेत्र भरमौर में अब बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ दरकना शुरू हो गए है। चंबा जिले में पूलन-खंणी पंचायतों को जोड़ने वाला बगडू पुल चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है। पूलन पंचायत और बगडू का संपर्क कबायली क्षेत्र भरमौर से पूरी तरह कट गया है।
पुल के क्षतिग्रस्त होने से बगडू गांव के बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूलन के पंचायत प्रधान ने भरमौर प्रशासन और लोनिवि से मार्ग बहाल करने की मांग की है। बंद हुई आवाजाही को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग की लेबर भेजी गई है।
एडीएम भरमौर डॉ संजय धीमान ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर टीम भेज दी गई है। जल्द ही पुल को दुरूस्त कर बहाल कर दिया जाएगा।


