ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल स्थित पटाखा फैक्टरी हादसे में झुलसी दो और महिलाओं ने दम तोड़ दिया है। जिसके बाद अब मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। नौ घायलों का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। डीसी राघव शर्मा ने शुक्रवार सुबह इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
बता दें कि कुछ दिन पहले हरोली के टाहलीवाल स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती समेत 6 महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग झुलस गए। कुछ लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।
हरोली के टाहलीवाल स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद से हिमाचल सरकार समेत पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में एसआईटी गठित कर दी गई है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है।







