धर्मशाला: दुनिया भर के लिए बौद्ध आस्था का केंद्र दलाईलामा मंदिर दो साल बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए 3 मार्च से खुल जाएगा। धर्मगुरु दलाईलामा के निजी सचिव सेटन सामदुप ने लिखित में इसकी सूचना जारी की है। सामदुप के मुताबिक अभी सिर्फ दलाईलामा मंदिर को खोला जा रहा है। अगर सब कुछ सही रहा तो अन्य बौद्ध मठ भी जल्द खोलने का फैसला लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मंदिर आने वाले आगंतुकों को मंदिर परिसर में आपकी यात्रा के दौरान कुर्बानियों का सख्ती से पालन करना होगा। जिसमें मास्क पहनना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना तथा मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपने हाथ को सैनिटाइज करना आवश्यक होगा।
अब बड़ा सवाल यह है की अब जब मंदिर खुल ही गए हैं तो क्या दलाई लामा लोगों को दर्शन देंगे या नहीं? फिलहाल धर्मगुरु दलाईलामा फिलहाल लोगों से नहीं मिलेंगे। पिछले 2 सालों से दलाईलामा मंदिर और इससे जुड़े दुनिया भर में सैकड़ों बौद्ध मठ कोरोना महामारी की वजह से बंद हैं।


