स्पेशल डेस्क: क्रिकेट के मैदान में जब तक कोई बल्लेबाज लम्बे लम्बे शॉट नहीं खेलता तब तक दर्शको को मजा नहीं आता। अगर कोई ये सोचे कि दुनिया में ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है, जिसकी गेंद पर कभी छक्का ही नहीं लगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। क्रिकेट के खेल में कुछ भी नामुमकिन नहीं है। क्या आप जानते है की वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई गेंदबाज है, जिनकी गेंद पर कोई भी बल्लेबाज एक भी छक्का नहीं लगा पाया। चलिए हम आपको ऐसे 5 गेंदबाजों के बारे में बताते है।
1. मुदस्सर नजर (पाकिस्तान)
मुदस्सर नजर ने करीब 13 साल 1976 से 1989 तक पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेला, जिसमे इन्होने करीब 76 टेस्ट मैच और 112 वनडे मैच खेले थे। यही नहीं टेस्ट की बात करें तो मुदस्सर नजर ने बतौर गेंदबाज 5867 गेंदे फेंकी, लेकिन कोई भी बल्लेबाज इनकी गेंद पर एक छक्का भी नहीं लगा पाया था।
2. मोहम्मद हुसैन (पाकिस्तान)
मोहम्मद हुसैन भी पकिस्तान क्रिकेट टीम के एक मशहूर गेंदबाज थे। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में पाकिस्तान के लिए करीब 27 टेस्ट मैच खेले। जिनमे इन्होंने 5910 गेंदे डाली, लेकिन इनकी गेंद पर भी कोई बल्लेबाज छक्का लगाने में कामयाब नहीं हुआ। जबकि उन्होंने इन गेंदों पर 68 विकेट झटके थे।
3. डेरेक प्रिंगल (इंग्लैंड)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार गेंदबाज डेरेक प्रिंगल को कौन भूल सकता है। केन्या में जन्में डेरेन ने अपने करियर की शुरुआत तो बतौर बल्लेबाज की थी, मगर उन्होंने मध्यम गति के गेंदबाज के रूप में भी अपनी पहचान बना ली। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से 30 टेस्ट मैच खेले। डेरेन ने 5 हजार 287 गेंद फेंकी और 70 विकेट हासिल किए, लेकिन कोई बल्लेबाज उन्हें एक छक्का भी नहीं जड़ सका।
4. कीथ मिलर (ऑस्ट्रेलिया)
कीथ मिलर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के महान गेंदबाजों में से एक है। कहा जाता है की इन्होने अपने पुरे क्रिकेट करियर में लगभग 10 हजार 461 के करीब गेंदे डाली है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 55 टेस्ट मैच खेलने वाले कीथ मिलर ने अपने करियर के दौरान 170 विकेट हासिल किए है। लेकिन उन्होंने एक भी ऐसी गेंद नहीं फेंकी, जिस पर कोई बल्लेबाज छक्का लगा पाया हो।
5. नील हॉक (ऑस्ट्रेलिया)
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नील हेवक ने 1963 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में लगभग 145 फर्स्ट क्लास मैच और 27 टेस्ट मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 6 हजार 987 के करीब गेंद फेंकीं, लेकिन उनकी गेंदों पर भी कोई बल्लेबाज छक्का नहीं लगा पाया।



