शिमलाः रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 8वां दिन है। ऐसे में यूक्रेन में फंसे हिमाचली बच्चों के अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गयी हैं। हालांकि, केंद्र सरकार भारतीय छात्रों को वहां से लाने की पूरी कोशिश कर रही है।
यूक्रेन में फंसे है हिमाचल के 249 छात्र
गुरुवार को बजट सत्र के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन में अभी भी हिमाचल प्रदेश के 249 छात्र फंसे हुए हैं। इनमें से करीब 53 छात्र खारकीव में फंसे हैं।
यूक्रेन से 198 छात्रों की सकुशल घर वापसी
उन्होंने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि फंसे हुए 249 छात्रों में से 163 छात्रों के साथ संपर्क स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यूक्रेन से अभी तक 198 छात्रों को सकुशल हिमाचल वापसी लाया गया है। यह छात्र सीमावर्ती क्षेत्रों से लौटे हैं।
केंद्र सरकार ने तेज किया ऑपरेशन गंगा अभियान
बता दें कि रूस और युक्रेन के बीच भयंकर युद्ध चल रहा है। देश के हजारों छात्र अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इन छात्रों की घर वापसी के लिए सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। फंसे छात्रों को निकालने के लिए सरकार वायु सेना की भी मदद ले रही है। वहीं, केंद्र सरकार के चार मंत्री भी यूक्रेन बॉर्डर पर पहुंचे हैं।


