26 जुलाई को भाजपा पांचों मंडलों में मनाएगी शौर्य दिवस : बलदेव शर्मा
जिलाध्यक्ष ने कहा पौधारोपण, लाभार्थियों संग वर्चुअल बैठक करना आगामी कार्यक्रम
हमीरपुर / खबर नाउ /24 जुलाई 2020
हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि 26 जुलाई को जिला के पांचों मंडलों में शौर्य दिवस मनाया जाएगा। 26 जुलाई को ही जिला के प्रत्येक मतदान केंद्र पर पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी सुनेंगे। इसके अतिरिक्त आगामी समय में पार्टी जिला में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी चलाएगी जिसका जिम्मा युवा मोर्चा को दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे पार्टी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों के साथ मंडल स्तर पर वर्चुअल बैठकें भी करेगी।
बलदेव शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा तय किये गए सभी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने के लिए मण्डल स्तर पर प्रत्येक दस मतदान केंद्र पर एक एक प्रभारी नियुक्त करेगी। जो कि स्थानीय मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं को साथ मे लेकर पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से चलाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जिला में हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं, जिला भाजपा इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार का धन्यवाद व्यक्त करती है और लाभार्थियों को बधाई देती ।





