स्पेशल डेस्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी भारी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को पटियाला विधानसभा सीट से 13 हजार से अधिक वोटों से हार मिली है। उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजितपाल सिंह कोहली ने मात दी।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पटियाला शहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी और पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे।
पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी सीट से चुनाव लड़े थे। ये उनकी परंपरागत सीट मानी जाती रही है। कांग्रेस से अलग होने के बाद इस सीट से हारना उनके लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।







