शिमलाः देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर के बयान पर कार्यकर्ता भड़क गए। रूमित ठाकुर ने कहा कि हम 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। रूमित ठाकुर के इस बयान पर कार्यकर्ता नाराज गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, राजनीति नहीं चलेगी।
सवर्ण समाज संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने देवभूमि पार्टी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। रूमित के इस ऐलान के बाद कार्यकर्ता बिखर गए और प्रदर्शन को वही खत्म करना पड़ा।
शिमला में देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने शोघी में ख्वारा चौकी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 यातायात ठप कर दिया था। कार्यकर्ता शिमला की ओर आ रहे थे। शिमला चंडीगढ़ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। शिमला पहुंचने के अधिकतर रास्ते बंद कर दिए गए थे। टूटीकंडी क्रॉसिंग पर प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम किया हुआ था।







