स्पेशल डेस्क : पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके साथ ही वे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल लेज रिटा गुरमित सिंह ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
देहरादून में मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। पुष्कर धामी ने वादा किया है कि वह पारदर्शी सरकार चलाएंगे और चुनाव से पहले बीजेपी ने जो भी वादे किए थे, उनको पूरा किया जाएगा।
इससे पहले, प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। उधर, पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। चंदन राम दास, रितू खंडूरी (स्पीकर), सतपाल महाराज, सुवोध यूनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, विनोद कंडारी, सौरभ बहुगुणा, धनसिंह रावत धामी सरकार में मंत्री होंगे।


