शिमलाः जस्टिस फॉर सिख संस्था के अध्यक्ष पन्नू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेतावनी पत्र भेजा है। पत्र में 29 अप्रैल को शिमला में भिंडरवाला के झंडे फहराने की धमकी दी गई है। हिमाचल में भिंडरावाले की फोटो लगी गाड़ियों को रोकने पर ऐतराज जताया गया है।
पन्नू के पत्र के बाद प्रदेश में खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। डीजीपी संजय कुंडु ने भी बैठक बुलाई है। पन्नू ने कहा कि वर्ष 1966 तक शिमला पंजाब की राजधानी रही है। ऐसे में सिखों के हक वापस लेने के लिए शिमला से शुरूआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल 1986 को खालिस्तान घोषणा दिवस की घोषणा हुई थी।
इसके चलते ही इस वर्ष 29 अप्रैल को शिमला में आवाज बुलंद करने का फैसला लिया गया है। उधर, पंजाब की गाड़िया भिंडरावाले के झंडों के साथ बीते दिनों बड़ी संख्या में हिमाचल में दाखिल हुई थीं। मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के अनुसार मंडी सहित कुछ जिलों में बाइक और वाहनों के चालान किए गए।


