स्पेशल डेस्क: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है. वे मौजूदा सेना प्रमुख, जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का स्थान लेंगे जो इसी माह 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे नेशनल डिफेंस अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन मिला था।
नरवणे को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद के लिए सबसे आगे देखा जा रहा है। सीडीएस का पद दिसंबर 2021 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन के बाद खाली हो गया था। इससे पहले जनवरी 2022 में पांडे को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया था।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन दिया गया था। वह स्टाफ कॉलेज, केम्बरली (यूके) से स्नातक हैं और उन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज, महू और दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज में हायर कमांड कोर्स में भी भाग लिया था। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने अपनी 37 साल की सेवा में ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में सक्रिय भाग लिया है।


