शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लगातार 2 घंटे झमाझम बारिश हुई। इस दौरान ओलावृष्टि से शहर की सड़कें सफेद हो गईं। बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। भारी बारिश के कारण शहर में कई सड़कें तालाब बन गई। भारी बारिश से निकास नालियों का पानी सड़कों पर आ गया। इससे जगह-जगह कूड़ा कचरा इकट्ठा हो गया है।
ओलावृष्टि व तूफान से जिले में सेब की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में सामान्य से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है।
शिमला में अधिकतम तापमान 23.9, सुंदरनगर 33.3, भुतंर 32.0, कल्पा 22.3, धर्मशाला 29.2, ऊना 36.4, नाहन 32.0, केलांग 17.4, पालमपुर 27.6, सोलन 31.5, मनाली 22.4, कांगड़ा 29.6, मंडी 32.6, बिलासपुर 33.5, हमीरपुर 32.0, चंबा 22.6, डलहौजी 18.1 और जुब्बड़हट्टी में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।







