स्पेशल डेस्क: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का निधन हो गया है।उनके पोते आश्रय शर्मा ने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। वह 94 वर्ष के थे। सुखराम को 7 मई को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।
आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर अपने बचपन में दादा के साथ एक तस्वीर साझा की है। मंगलवार देर रात फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।”
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री को 4 मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद मंडी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में बेहतर इलाज के ले जाया गया।
उन्हें दिल्ली भेजने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 7 मई को सरकारी हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराया था। सुखराम 1993 से 1996 केंद्रीय संचार राज्य मंत्री रहे थे। वे मंडी लोकसभा सीट पर सांसद भी रहे थे। वे पांच बार विधानसभा तथा तीन बार लोकसभा चुनावों में विजयी रहे थे।

