स्पेशल डेस्क: शिमला जिले के रामपुर उपमण्डल के तकलेच इलाके में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। यशवंत सिंह पुत्र इंद्र दास निवासी रामपुर ने पुलिस को बताया कि वे जंथल से पात की ओर शादी समारोह में जा रहे थे। अशोक उनकी कार (HP03C-0391) चला रहा था।
वीरवार शाम करीब 7:45 बजे हादसा पेश आया है। हादसे में कार सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और चालक समेत 2 घायल हुए। मृतकों की पहचान लता देवी, अंजली, गिरीश और मनोरमा देवी के रूप में हुई है। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
बता दें कि पूना क्रशर के पास पहुंचते ही अशोक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। अशोक, कुलदीप हादसे में घायल हो गए।







