डेस्क: आज विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने ऊना के बगाणा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित किया गया था इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अनुशासन इंसान के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है जिसके बिना किसी भी लक्ष्य को हासिल करना लगभग असंभव है।
साथ ही उन्होंने इस दौरान साइकिल के बारे में बात करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक समय तक साइकल आवागमन का प्रमुख साधन था। लेकिन आज साइकिल पर आना जाना न के बराबर है। साइकिल का इस्तेमाल पर्यावरण तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
साथ ही इस दौरान प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे स्कूल तथा कॉलेज में आने जाने के अलावा स्थानीय स्तर पर आवाजाही के लिए भी साइकिल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। ताकि कसरत के साथ-साथ पर्यावरण सरंक्षण भी संभव हो सके।

प्रदेश तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों बारे चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र कंवर के प्रयासों से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।साथ ही वर्तमान सरकार ने गत साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल में इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदली है।
इस अवसर पर उन्होंने उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में साइकल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल रैली में शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के 100 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। रैली का आयोजन बंगाणा से तनोह तक किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास पंचायती राज, कृषि,पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में 18 विधानसभा क्षेत्र में सड़क स्वास्थ्य शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के अलावा पेयजल तथा विद्युत आपूर्ति में किए गए गुणात्मक सुधार कार्यों के लिए 15 सौ करोड रुपए से अधिक की राशि खर्च की गई है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसडीएम बंगाना योगराज धीमान, नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक लाल सिंह सहित जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा मौजूद रहे।







