होशियारपुर: कस्बा हरियाना पुलिस ने दसूहा रोड पर सिविल अस्पताल के पास नाकेबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने होशियारपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका। गाड़ी की चैकिंग के दौरान 3 पिस्तौल, 22 जिंदा कारतूस और 2 लोहे के खंडे 1 बेसबॉल बेट बरामद किया गया है। गाड़ी में सवार 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी पहाड़ी गेट (हरियाना), अजय कुमार उर्फ रितिक निवासी न्यू कालोनी ढोलवाहा, हरियाना, सन्नी उर्फ बस्सी निवासी बजवाड़ा (होशियारपुर), सुनील उर्फ साहिल निवासी गुरदासपुर, गौरव निवासी हमीरपुर( इंडिया गेट, अमृतसर) के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।


