पंकजः होशियारपुर के मुकेरिया में गन्ने की 90 करोड़ रुपए के करीब बकाया राशी न मिलने के चलते किसानों ने जालंधर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि जब तक मिल प्रबंधक उनकी गन्ने की बकाया राशी वापस नहीं करते तब तक वो अपना धरना जारी रखेंगे।
किसानों का कहना है कि पंजाब में सरकारी और गैर सरकारी शुगर मिलों ने किसानो का करीब 90 करोड़ रुपए गन्ने का बकाया देना है। लेकिन अभी तक किसी भी मील ने किसान का बकाया नहीं दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर आज शाम तक उनका बकाया वापस नहीं हुआ तो वो अपना संघर्ष तेज करेंगे।जिसके परिणाम मिल प्रबंधन को भुगतने होंगे।






