(बड़सर, हमीरपुर) : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहे राकेश शर्मा बबली के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से गांव बुढाण में मिले।इस दौरान उनके साथ भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा,एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, विधानसभा उप सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक राकेश जम्वाल साथ थे। मुख्यमंत्री ने शोक संपत परिजनों को ढांढस बंधाया।उन्होंने कहा कि इस दुःख की घडी में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।







