तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने प्रवेश परीक्षा के लिए 5,107 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट से अपना-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) ने प्रवेश परीक्षा के लिए 5,107 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट से अपना-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 10 जुलाई को प्रदेश के 10 परीक्षा केंद्रों पर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा। इसके अलावा एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में भी स्थापित किया है। बीटेक, बी-फार्मेसी और एमसीए का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट दस जुलाई को सुबह के सत्र में नौ बजे से और एमबीए, एमबीए (पर्यटन) का टेस्ट दो बजे से शुरू होगा।
कोविड-19 के चलते पिछले दो साल से प्रवेश परीक्षा नहीं हो पाई है। इस बार तकनीकी विवि प्रशासन ने पूर्व की भांति प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है।


