बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में भूस्खलन जैसे मामले सामने आ रहे है, वाकिया शिमला के ढली टनल के पास ही का है जहां सुबह साढ़े चार बजे के करीब भूस्खलन का मामला सामने आया है, घटना में तीन लोग और कुछ गाडियां चपेट में आई जिसमे एक लड़की की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, व उपचाराधीन हैं। घटना में घायल दोनों व्यक्ति पंजाब के बलठाणा के बताए जा रहे हैं, जो सड़क किनारे दवाइयां बेचने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे वे टेंट लगाकर रहते थे और भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्य उसकी चपेट में आ गए ।मृतक लड़की घायल दोनों व्यक्तियों की भांजी बताई जा रही है, जिसकी पहचान 14 वर्षीय करीना के तौर पर हुई है। घायलों में आशा 16 वर्ष व कुलविंदर 24 वर्ष शामिल हैं। IGMC में उपचाराधीन हैं। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना मिलने के बाद इन्हें उपचार के लिए IGMC पहुंचाया।इस हादसे में सड़क किनारे पार्क तीन गाड़ियां भी चपेट में आई हैं। शिमला में देर रात से वर्षा का क्रम आजकल जारी है और सड़को को चौड़ा किया जा रहा है जिसके चलते सड़को के किनारे भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।


