शिमला: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए 25 से 27 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और सोलन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश से प्रदेश में अब भी दर्जनों सड़कें और संपर्क मार्ग बंद हैं।
रविवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 10.4 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।







