कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पहाडियों पर ट्रैकिंग के लिए निकले पश्चिम बंगाल के 4 ट्रैकर लापता होने की खबर सामने आई है. बती दें कि पश्चिम बंगाल के ट्रैकरों का 7 लोगों का दल ट्रेकिंग के लिए निकला था, लेकिन मलाणा के ऊपर देउ रत्न टिब्बा में 4 ट्रैकर अचानक लापता हो गए. पश्चिम बंगाल के चार ट्रेकर्स 7 सितंबर से लापता हैं.
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि एक रसोइया, और अभियान के दो सदस्य मलाणा के पास वाकेम लौट आए थे और अधिकारियों को चार लापता लोगों के बारे में सूचित किया था.
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तलाश के लिए टीम को रवाना कर दिया है. स्थानीय प्रशासन और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (ABVIMAS, मनाली) ने लापता ट्रेकर्स की तलाश के लिए एक बचाव दल भेजा है. लापता ट्रेकर्स 43 वर्षीय अभिजीत बानिक हैं, चिन्मय मंडल 43, दिबाश दास 37 और बिनॉय दास 31.





