
शिमला- हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज़ होने ही वाला है, जिसके चलते प्रदेश में राजनितिक हल चल भी बढ़ती दिखाई दे रही है। ऐसे में प्रधामनमंत्री मोदी की 24 सितंबर को मंडी में होने वाली रैली पर सबकी नज़रे रहेगीं। इस रैली के साथ ही हिमाचल में भाजपा का चुनावी शंखनाद होगा। इस रैली को ‘युवा संकल्प रैली‘ नाम दिया गया है। जिसमें भाजपा की ओर से एक लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। ये रैली भारतीय जनता युवा मोर्चा की है और इसमें युवाओं को मुख्य रूप से संबोधित किया जाना है, इसलिए रैली में हिस्सा लेने वालों को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हर सदस्य को कार्ड जारी करेगा। यही नहीं रैली में ऐसीऔर भी खास बातों का ध्यान रखा गया है।
रैली में किसको मिलेगी एंट्री
युवा संकल्प रैली में 45 साल से अधिक के लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। इस रैली में युवाओं को मुख्य रूप से संबोधित किया जाना है। साथ ही बिना क्यूआर कोड वालों को भी रैली स्थल में आने की इजाजत नहीं होगी। बीजेपी ने इस रैली को पूरी तरह से भाजयुमो के लिए ही किया है.इसमें एक लाख भाजयुमो कार्यकर्ताओं को लाने के लिए परिवहन कमेटियां हर जिले में काम कर रही हैं.कार्ड के आधार पर ही वाहनों की पार्किंग तक की व्यवस्था की जाएगी। भाजपा के प्रदेश भर में 7781 बूथ हैं। सभी विधायकों, मंत्रियों आदि को एक बूथ से 20 युवा जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंडी रैली को सफल और सुऱक्षित बनानें के लिए 1200 पुलिस जवान तैनात किए गए है। पड्डल मैदान सहित आसपास के क्षेत्र को 11 सेक्टर में बांटा जाएगा और इनकी निगरानी एएसपी व डीएसपी स्तर के 20 अधिकारी करेंगे। सुरक्षा बल में करीब 500महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही पंडोह, जंगलबैरी सहित अन्य जिलों से भी पुलिस बल मंगवाया जाएगा।







