
मुस्कान, खबरनाउ
अक्टूबर महीने की शुरुआत हो गई है। और नए महीने की शुरुआत के साथ ही हमारी रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई चीजों में बदलाव हुआ है। आज से बदलाव के नए नियम लागू हो जाएंगे। इनमें क्रेडिट कार्ड से लेकर सरकारी स्कीम्स के नियमों में हुए बदलाव तक शामिल हैं।साथ ही अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ा बदलाव आज से लागू हो गया है। 1 अक्टूबर से कुछ ऐसे बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जो आपके खर्च से जुड़े हैं। यहां आपको उन सभी 10 बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
1.कॉमर्शियल गैस की कीमत
अक्टूबर की पहली तारीख को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 25.5 रुपये सस्ता हुआ है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2.स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर ज्यादा ब्याज
केंद्र सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीमों में निवेश करने वालो को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने तीसरी तिमाही के लिए इन योजनाओं पर नई ब्याज दरें जारी की हैं, जो 1 अक्टूबर से लागू कर दी गई है। 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर को 5.5% से बढ़ाकर 5.7% कर दिया है। 3 साल के टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर को 5.5% से बढ़ाकर 5.8% कर दिया गया है।
3.बंद हो जाएगी फ्री बिजली
दिल्ली में फ्री बिजली की सुविधा का लाभ उठाने वाले के लिए ये खबर काम की है। आज से मुफ्त बिजली के नियम में बदलाव होने वाला है। बिजली बिल पर दिल्ली सरकार की ओर से मिले वाली सब्सिडी 31 सितंबर के बाद बंद कर दी गई है। अब सब्सिडी के लिए अप्लाई करने वाले उपभोक्ताओं को ही इसका योजना का लाभ मिलेगा।
4.क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के नियम
1 अक्टूबर से क्रेडिट और डेबिट कार्ड के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। RBI का कहना है कि 1 अक्टूबर से टोकनाइजेशन सिस्टम में बदलाव के बाद कार्ड धारकों को पेमेंट करने में नया अनुभव मिलेगा।टोकनाइजेशन सिस्टम लागू करने का उद्देश्य ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड को रोकना है। टोकनाइजेशन अनिवार्य नहीं है, लेकिन यह एक ही वेबसाइट या ऐप से बार-बार खरीदारी को आसान बनाता है।
5.डीमैट अकाउंट को लेकर नियमों में बदलाव
आज से डीमैट अकाउंट होल्डर्स के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी हो गया है। NSE के अनुसार मेंबर्स को अपनी डीमैट अकाउंट में लॉन-इन करने के लिए एक ऑथन्टिकेशन फैक्टर के रूप में बायोमीट्रिक ऑथन्टिकेशन का इस्तेमाल करना होगा। दूसरा ऑथन्टिकेशन एक ‘नॉलेज फैक्टर’ हो सकता है। यह पासवर्ड, पिन या कोई पजेशन फैक्टर हो सकता है, जिसकी जानकारी सिर्फ यूजर को होती है।
6.अटल पेंशन योजना के नियम में बदलाव
सरकार ने अटल पेंशन योजना के नियम बदल दिए हैं। टैक्सपेयर्स अब इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे। यानी अगर आप इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं तो इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं। हाल ही में केंद्र ने कहा था कि 1 अक्टूबर, 2022 के बाद कोई भी टैक्सपेयर अटल पेंशन योजना में शामिल होने का पात्र नहीं होगा।


