
मुस्कान, खबरनाउ
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने शुक्रवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दशहरा की छुट्टी पर जाने से एक दिन पहले शुक्रवार रात 9:10 बजे तक कोर्ट में लगभग 75 मामलों की सुनवाई की गई।आम तौर पर अदालत की कार्यवाही शाम 4 बजे बंद हो जाती है।
दस घंटे 40 मिनट तक मुकदमों की सुनवाई
मामले की सुनवाई खत्म होने के बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सभी स्टाफ का धन्यवाद भी दिया। शुक्रवार को इस पीठ ने दस घंटे 40 मिनट तक मुकदमों की सुनवाई की. दशहरे की छुट्टियों से पहले शुक्रवार आखिरी कार्य दिवस था। मुकदमे की सुनवाई टलने का मतलब था लंबा इंतजार। पिछली बार पिछले महीने 16 अगस्त को जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने शाम पौने सात यानी 6.45 बजे तक सुनवाई की थी।
पहले भी एक्स्ट्रा टाइम तक सुन गए हैं मामले
पिछले महीने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक और बेंच जिसमें जस्टिस एएस बोपन्ना भी शामिल थे, उसने मामलों की सुनवाई के लिए कोर्ट के रूटीन टाइम से ज्यादा समय तक बैठी थी। जस्टिस चंद्रचूड़ ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में वकीलों के काम करने के तरीके में बदलाव का आह्वान किया था। उन्होंने वकीलों से यह महसूस करने के लिए कहा था कि कोर्ट का समय मूल्यवान है।

