
सोनिया, खबरनाउ
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का काफिला कर्नाटक में पहुँच चूका है। 2 अक्टूबर यानी गाँधी जयंती के दिन राहुल गाँधी ने कर्नाटक के मैसूर में भारी बारिश के बीच हजारों लोगों को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि, “मैसूर में मूसलाधार बारिश के बावजूद, राहुल गांधी ने लोगों की भारी भीड़ को संबोधित किया जो साफ करता है कि भारत जोड़ो यात्रा को नफरत के खिलाफ भारत को एकजुट करने, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ बोलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है”
राहुल गांधी ने नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अभियान में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। वे 6 अक्टूबर को कर्नाटक के मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी 7 अक्टूबर को इस यात्रा में शिरकत करेंगी। सोनिया गांधी पहली बार इस यात्रा में भाग लेंगी, क्योंकि जब यह यात्रा शुरू हुई थी उस दौरान वह मेडिकल जांच के लिए विदेश गई थीं।







