
सोनिया, खबरनाउ
बीते दिन पंजाबी गायक अलफ़ाज़ पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना को मोहाली के लांडरा सड़क पर अंजाम दिया गया। गायक अल्फाज पर हुए हमले की सूचना पॉप गायक हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए दी थी। घटना के बाद अलफ़ाज़ को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीँ पुलिस का कहना है की अलफ़ाज़ पर हमला नहीं हुआ बल्कि वो सिर्फ हादसे का शिकार हुए हैं।
पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर कल्चर लगातार सक्रिय है। कहा जा रहा है कि किसी दुश्मनी के चलते ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोहाना पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है और इसके पीछे विक्की नाम के व्यक्ति पर हमले का शक जताया जा रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में विक्की ने बताया कि उसका ढाबा मालिक से विवाद हो गया था। इसके बाद अल्फाज के साथ उसका एक्सिडेंट हो गया।







