
मुस्कान, खबरनाउ
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत पिछले कुछ दिनों से नासाज़ चल रही है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद शनिवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया था। फिलहाल मुलायम सिंह यादव लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर ही हैं। हालाकिं डाक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार होने की बात कही है। पहले उन्हे प्राइवेट वार्ड में रखा गया था, ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन अब क्रिटिकल केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।
पीएम मोदी और सीएम योगी ने भी जाना था हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव से बात कर उनके पिता का हालचाल पूछा था।सूत्रों के अनुसार मोदी ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया कि वह हरसंभव मदद और सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।
डाक्टरों ने कही सुधार की बात
इस बीच 22 अगस्त से अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह की हालत को लेकर डाक्टरों का कहना है कि उनकी स्वास्थ्य संबंधी सभी जांच की जा रही हैं। इनमें KFT, LFT समेत कई अन्य जांच भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में मुलायम सिंह के स्वास्थ्य में और सुधार होने की संभावना है।
देशभर में दुआओं का दौर जारी
इस बीच नेताजी के लिए मदिरों में पूजा अर्चना का दौर जारी है। सपा कार्यकर्ता अपने नेता के लिए महा मृत्युंजय जाप भी करवा रहे है। मंदिरों में होने वाले पूजा-पाठ की तस्वीरें-वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट किए जा रहे हैं। मुलायम सिंह यादव की सेहत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं।


