
मुस्कान, खबरनाउ
नवरात्री का आज नौवां और आखरी दिन है। आज के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाती है। जो मनवांछित कामना को पूर्ण करने वाली देवी हैं। इस दिन को महानवमी के नाम से भी जाना जाता है । लेकिन आज नवमी केवल दोपहर 2.30 बजे तक रहेगी इसलिए पूजा और विसर्जन के लिए सिर्फ तीन मुहूर्त ही रहेंगे। इस तिथि में दिन की शुरुआत होने से घरों में कुलदेवी पूजा और कन्या भोज के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। वहीं, मानस और रवियोग बनने से खरीदारी और नई शुरुआत के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। चूंकि नवरात्र में शक्ति की आराधना की जाती है। ऐसे में देशभर में विश्व हिन्दू परिषद कि दुर्गा वाहिनी ने शस्त्र पूजन कर शक्ति कि आराधना भी की।
पारण के लिए सबसे उपर्युक्त समय
नवमी तिथि का प्रारंभ 3 अक्टूबर 2022 को शाम 04:37 बजे से हो चुका है और ये 4 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02:20 बजे तक रहेगी. निर्णय-सिन्धु के अनुसार नवरात्र का पारण के लिए सबसे उपयुक्त समय नवमी तिथि के समाप्त होने और दशमी तिथि के शुरुआत माना जाता है. ऐसे में आप दोपहर 02:20 बजे के बाद किसी भी समय में पारण कर सकते हैं. इससे आपका नौ दिनों का व्रत पूर्ण हो जाएगा. नवमी तिथि समाप्त होने के बाद दशमी तिथि में आप कलश विसर्जन भी कर सकते हैं. निर्णय-सिन्धु में नवरात्रि का व्रत प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि पूर्ण होने तक बताया गया है.
महानवमी पर महिषासुर मर्दिनी की पूजा
नवरात्रि की नवमी तिथि पर महिषासुर मर्दिनी रूप में देवी की पूजा होती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस तिथि पर ही देवी ने महिषासुर को मारा था। इसके बाद देवताओं और ऋषियों ने देवी की महापूजा की थी। इसलिए नवमी पर हवन और महापूजा की परंपरा है।


