मुस्कान, खबरनाउ
शेयर बाजार की शुरुआत आज बंपर उछाल के साथ हुई थी। बाजार ने अपने शुरुआती बढ़त को बरकरार रखते हुए आज लम्बी छलांग लगाई है। हालांकि पिछले दिनं मंदी की आशंकाओं से ग्लोबल बाजारों में खराब संकेत के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 56,788 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 208 अंक गिरकर 16,885 के स्तर पर बंद हुआ था।
लेकिन आज सेंसेक्स 1200 से अधिक अंकों की उछाल के बाद फिर से 58,000 को पार गया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंंज का निफ्टी 371 अंकों की उछाल के साथ 17,258 पर ट्रेड कर रहा था।
भारतीय शेयर बाजार में क्यों आई तेजी?
ग्लोबल मार्केट से मिले दमदार नतीजों के बाद भारतीय शेयर बाजार में यह तेजी आई है। अमेरिकी बाजारों में हफ्ते और महीने के पहले कारोबारी दिन शानदार तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 765 अंक की उछाल के साथ 29,491 पर और नैस्डैक 240 अंक चढ़कर 10,815 के स्तर पर पहुंचा था। S&P 500 में भी 2.59% की तेजी है। अमेरिकी बाजार का असर एशियाई बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। SGX निफ्टी भी 250 अंक मजबूत होकर 17,100 के ऊपर कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स 1200 से अधिक अंकों की उछाल के साथ 58,000 के पार
About the author
Related Articles
-
कश्यप सोलन में करेंगे डोर टू डोर प्रचार
-
हमीरपुर लोकसभा में हुआ 360 डिग्री विकास : अनुराग ठाकुर
-
“कांग्रेस का राजनीतिक एजेंडा – जनता की संपत्ति हड़प्पना“ : रणधीर शर्मा
-
आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: धूमल
-
पदमश्री से नवाजे शिमला के सोमदत बट्टू
-
आपदा के पैसे को लूटने का काम कांग्रेस ने किया : कंगना