
अनुपमा/खबरनाउ: फुकरे फिल्म में एक साथ अभिनय करने वालेृ ऋचा चड्ढा और अली फजल दोनों शादी के बंधन में बंध गए है. ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, जो वास्तव में लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं, मूल रूप से अप्रैल 2020 में शादी करने वाले थे, लेकिन COVID-19 प्रतिबंधों के कारण, शादी को दो बार तैनात किया गया था. बताया जाता है कि दोनों पहली बार 2012 में फुकरे के सेट पर मिले थे.
आपको बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में, उन्होंने अपनी शादी के की खबर अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा कि थी. गुरुवार को संगीत समारोह के बाद दिल्ली में ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का जश्न शुक्रवार को भी जारी रहा. इस कार्यक्रम में जोड़े के दोस्तों और परिवार के लगभग 300 मेहमानों ने भाग लिया.
दो साल के इंतजार के बाद, अभिनेता ऋचा चड्ढा और अली फजल आखिरकार 4 अक्टूबर को शादी गए है. नई दिल्ली में उनकी शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं. गुरुवार को ऋचा ने मेंहदी से सजे हाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में उन्होंने अपनी खूबसूरत नेल आर्ट और चूड़ियों को भी फ्लॉन्ट किया.
जहां उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी दिल्ली में हो रही है, वहीं इस जोड़े का मुंबई में इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी होगा. ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में उनके आउटफिट्स से लेकर वेन्यू, मेन्यू हर चीज खास रही है. कपल ने शादी को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. दिल्ली में प्री वेडिंग सेरेमनी करने के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल ने लखनऊ में शादी रचाई है. कपल की शादी की तस्वीरों पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं. उनके फैंस उन्हें हमेशा ऐसे ही एक दूसरे के साथ प्यार से खुश रहने की दुआएं दे रहा है.

