
गुजरात के वडोदरा से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा हरा है कि, एक कंटेनर ऑटो रिक्शा से टकरा गया, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। ऑटो को कुचलने के बाद कंटेनर वायुसेना स्टेशन की दीवार में घुस गया। वायुसेना के जवानों ने घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीएम ने मृतकों के परिवार के लिए की आर्थिक मदद
वडोदरा में हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएम ने दुख जताते हुए कहा– “वडोदरा जिले में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे और घायलों को 50,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।”


