मुस्कान,खबरनाउ
उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी के डंडा-द्वितीय में हुए हिमस्खलन में शीर्ष पर्वतारोही सविता कंसवाल, का निधन हो गया है। उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बुधवार को उनके निधन की पुष्टि की। उसका शरीर अब तक निकाले गए चार शवों में शामिल है।उनके निधन की खबर मिलते ही उनके गांव लोंथरू में मातम छा गया।
एवरेस्ट पर जाने वाली पहली भारतीय महिला
12 मई 2022 को एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने वाली उत्तरकाशी की सविता कंसवाल पहली भारतीय महिला थी।कंसवाल ने केवल 15 दिनों के भीतर माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर चढ़ाई करके राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
ल्होत्से पर तिरंगा लहराने वाली दूसरी महिला
इतने कम समय में दोनों पर्वतों का आरोहण कर सविता ने नया राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम किया। वर्ष 2021 में एवरेस्ट मैसिफ अभियान के तहत सविता कंसवाल ने विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) का सफल आरोहण किया। माउंट ल्होत्से पर तिरंगा लहराने वाली सविता भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही हैं।


