
मुस्कान,खुबरनाउ
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक बाढ़ आ गई. इस बाढ़ में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं. साथ ही मामूली रूप से घायल 13 लोगों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिलाधिकारी मौमिता गोदारा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सैकड़ों लोग कल शाम नदी के किनारे विसर्जन के लिए जमा हुए थे. उन्होंने कहा, “एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. नीचे की ओर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.”
बंगाल के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बुलु चिक बराइक, जो मल विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं, ने आशंका जताई कि मृत्यु संख्या बढ़ सकती है.
जिलाधिकारी मौमिता गोदारा थे मौके पर मौजूद
घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, “जब घटना हुई मैं मौके पर मौजूद था. कई लोग बह गए थे और पानी का प्रवाह बहुत तेज था. घटना के वक्त सैकड़ों लोग मौजूद थे. कई अभी भी लापता हैं.” श्री बारैक और तृणमूल के वरिष्ठ नेता बचाव कार्य की देखरेख कर रहे हैं.
पीएमओ ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने कहा कि वह त्रासदी से आहत हैं. पीएमओ ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, “पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना से दुखी हूं. अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना.”

