
अनुपमा/खबरनाउ: उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी के डंडा-द्वितीय में हुए हिमस्खलन में अब तक 10 पर्वतारोहियों की मौत चुकी है. जबकि 27 अब भी लापता हैं. अब तक 14 लोगों का सकुशल रेस्क्यू किया गया है.
बता दें कि इस हादसे में हिमाचल के 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. इस पर्वतारोही दल में हिमाचल के कुल 5 लोग शामिल थे. जिन में से 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. जबकि 2 लोग बेस कैंप में सुरक्षित हैं.

