
सोनिया,खबरनाउ
भारत में बनी खांसी की दवाइयों से पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेताया है कि गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत का लिंक भारत में बनी चार कफ सिरप से हो सकता है. बहरहाल केंद्र सरकार ने हरियाणा स्थित एक फार्मास्युटिकल फर्म द्वारा निर्मित कफ सिरप की विस्तृत जांच शुरू करवा दी है. इस बाबत डब्ल्यूएचओ ने भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) को भी कफ सिरप को लेकर सतर्क कर दिया है.
कफ सिरप हरियाणा के सोनीपत में M/s Maiden Pharmaceutical Limited द्वारा बनाई गई हैं. सूत्रों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसा लगता है कि फर्म ने इन उत्पादों को केवल गाम्बिया को निर्यात किया था. कंपनी ने अभी तक आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
इन चार दवाइयों के नाम हैं- Promethazine Oral Solution, Kofexmalin Baby Cough Syrup, Makoff Baby Cough Syrup और Magrip N Cold Syrup हैं.

