अनुपमा/खबरनाउ: हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने कमर कस ली है. देवभूमि पार्टी ने चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा कर दी है .
आज 5 अक्तूबर को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. जिसकी अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने की. इस प्रेस वार्ता का मुख्य उदेश्य अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करना था.
इस दौरान रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि आज विजयदशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची जारी की है. इस सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम है, जिनमें चुराह से नर सिंह, डलहौजी से अशोक कुमार बकारिया, फतेहपुर से बलवान सिंह पठानिया, सुन्दर नगर से मुनीश ठाकुर , मंडी से संजय ठाकुर,घुमारवीं से योगेश ठाकुर ,श्री नैना देवी जी से जगदीप कुमार,नालागढ़ से जगदीश चंद, पच्छाद से सुशील कुमार भृगु शामिल है.


