
अनुपमा/खबरनाउ: हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय दशहरा जहां धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं अच्छा भोजन करने से लेकर झूलों का आनंद लेने तक, लोग इस त्योहार को मनाने के लिए दूर-दूर से आये हैं.
लेकिन हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव के दौरान एक भयावह घटना घटी, जहां मेले के पहले दिन बुधवार रात करीब नौ बजे झूले का टायर लोगों पर गिर गया, जिससे 3 लोग घायल हो गए.
घटना के दौरान दिल्ली के दो लोग और कुल्लू की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस को जानकारी मिलते ही उन्होंने झूले को सील कर दिया. गर्दन में चोट लगने की वजह से बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है.


