
मुस्कान, खबरनाउ
देश के कई राज्य जो अभी भी तक गर्मी से जुझ रहें थे आखिरकार उन्हे राहत मिलने वाली है. बीते दिनों भी कई राज्यों में जमकर बारिश हुई है. जबकि, आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर को मॉनसून की विदाई हो गई है. हालांकि मॉनसून अभी पूरी तरह विदा नहीं हुआ है. देश के कई हिस्सों में अभी भी मॉनसूनी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं.
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में येलो अलर्ट जारी है. उत्तर प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. चंड़ीगढ़ और पंजाब में भी आज बारिश होने की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश में मानसून लगभग खत्म हो गया है, लेकिन आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की आशंका जताई गई है. हिमाचल के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी गई है. जल्द ही प्रदेश में सर्दी का आगमन होने वाला है.

