
अनुपमा/खबरनाउ: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आज तीसरा दिन है. जिसके चलते आज दशहरे की शोभा को और बढ़ाने के लिए कुल्लू की महिलांओं ने महानाटी की ,जिससे कुल्लू के दशहरे को चार-चांद लग गए.कुल्लू दशहरा की ये खासियत रही है कि हर साल यहां कि महिलांए हजारों संख्या में नाटी का प्रदर्शन करती है.
कुल्लू दशहरा में नाटी के बिना मानो सब फीका लगता है. नाटी कुल्लू का गौरव कहा जाता है. आज पांरपरिक पोशाक में कुल्वी पट्टू और धातू पहनकर महिलांओं ने महानाटी की .
महानाटी में इद्रधनुषी रंगों में सजी इन महिलाओं ने हाथों में हाथ लिए नाटी के द्वारा लोगों को शत-प्रतिश्त मतदान, नशामुक्ति और बेटी- बचाओ और बेटी बचाओ का संदेश भी दिया .

