ब्यूरो: उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में आज शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रस्तावित कला संकाय भवन और कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया और परिसर में नव निर्मित मंच का लोकार्पण किया .शहरी विकास मंत्री ने कहा सरकार उच्च शिक्षा में अधिक से अधिक सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है इसी कड़ी में इस महाविद्यालय में छात्रों की संख्या के दृष्टिगत कुछ नए भवन की आवश्यकता थी जो कि इस भवन के बनने से पूरी हो जाएगी और उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा मिलेगी .
इस अवसर पर शिमला शहर की महापौर सत्या कौंडल अतिरिक्त निदेशक शिक्षा डॉ प्रमोद चौहान राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा की प्राचार्य डॉ अनुपमा गर्ग और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सी बी मेहता ने शहरी विकास मंत्री का स्वागत एवं धन्यवाद किया और कहा कि इनके मार्गदर्शन में इस महाविद्यालय में अनेक विकास कार्य हुए हैं. महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवम अभिनन्दन किया .


