शिमला: उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में एनएसएस इकाई द्वारा आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन करवाया गया। इस कार्यशाला में संजौली महाविद्यालय की लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया।
इस कार्यशाला में राजेश पवार प्रशिक्षु के रूप में उपस्थित रहे जिन्होंने छात्राओं को संकट के समय में स्वयं का बचाव करने और आत्मरक्षा के लिए बहुत से उपाय बता। राजेश पवार जी वर्तमान मैं आज तक और इंडिया टुडे में पत्रकार के रूप में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी कामायनी वशिष्ट ने कहा की संजौली महाविद्यालय की छात्राओं के लिए यह एक सुनेहरा अवसर है जहां पर वे अपनी सभी समस्याओं के उत्तर पा सकती हैं और साथ ही में आत्मरक्षा के उपाय सीख सकती हैं, उन्होंने राजेश पवार का महाविद्यालय में प्रधारने पर बहुत बहुत आभार प्रकट किया।


