
ब्यूरो: सीएम जयराम ठाकुर ने आज सुबह देवभूमि हिमाचल की बेटी एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत के मनाली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की. इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और कंगना के माता-पिता भी मौजूद रहे.
इसके साथ ही सीएम ने टिवट् किया कि , मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटी कंगना अपने संस्कार और संस्कृति को काफी तव्वजो देती हैं, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा से कम नहीं है.
उनके आवास पर परिवारजनों से मिले स्नेह से अभिभूत हूं, इसके लिए उनका हार्दिक आभार.
कंगना ने भी अपने सोशल मीडिया के पोस्ट जरिए यह जानकारी साझा की, ‘आज माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी से घर पे भेंट हुई, उनकी सादगी और हिमाचल के लिए प्रेम की भावना दोनों ही प्रेरणात्मक है. इसके साथ ही माता जी ने मुख्यमंत्री जी केलिये नाश्ते में बबरु और भल्ले बनाए थे, जो उन्होंने बड़े स्नेह से ग्रहण किए.
श्री गोविंद सिंह ठाकुर जी मेरे पडोसी हैं फिर भी इतने सालों में आज उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

