
अनुपमा/खबरनाउ: हिमाचल प्रदेश को आगामी चुनावों से पहले ही भारत की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस मिल गई है.यह दिल्ली से चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए सेवांए प्रदान करेगी. 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल दौरा है.
बता दें कि गुजरात के बाद, यह हिमाचल प्रदेश को चौथी सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन है. पहले ऊना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और इसके साथ ही ऊना में बल्क ड्रर्ग पार्क की भी आधारशिला रखेंगे.
इसेक साथ ही प्रधानमंत्री मोदी चंबा में ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का भी शुभारंभ करेंगे और जल विद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. जिसके बाद वह चंबा के प्रसिद्ध चौगान में रैली को संबोधित करेंगे.

