
ब्यूरो : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों का बिगुल शुक्रवार को बज चुका है. चुनाव आयोग के विधानसभा चुनावों की घोषणा करने के पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल की प्रतिक्रिया सामने आई है उन्होंने कहा है कि त्योहारों के इस मौसम में लोकतंत्र का महापर्व भी आ गया है.
आज चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है. 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. 29 अक्टूबर तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे, 12 नवम्बर को प्रदेश में पोलिंग होगी. एक ही दिन में सारे प्रदेश में वोट पड़ जाएंगे और 8 दिसंबर को चुनावों के परिणाम आ जाएंगे. भारतीय जनता पार्टी चुनावों के लिए लगातार तैयारी कर रही थी हम पूरी तरह से तैयार हैं. डबल इंजन की सरकार ने शानदार काम प्रदेश में किया है. इसलिए चुनाव जीतेंगे मिशन रिपीट करेंगे रिवाज बदलेंगे और लगातार दूसरी बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनेगी।

