सोनिया, खबरनाउ: दिवाली का मौका इस बार देश के युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आया है। इस बार दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के 75000 युवाओं को नौकरी का उपहार देंगे. बताया जाता है कि 22 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के युवाओं से जुड़ेंगे और 75000 युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौपेंगे. युवाओं को यह नौकरियां विभिन्न मंत्रालयों में दी जाएगी, जो कि रक्षा, रेल, डाक, गृह मंत्रालय सीआईएसएफ, श्रम एवं रोजगार, सीबीआई, कस्टम, बैंक, सीएएफ आदि हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अगले साल दिसंबर तक दस लाख नौकरियां देने की बात कही थी.
इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग-अलग शहरों से केंद्रीय मंत्री भी जुड़ेंगे. इसके अलावा धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के सतना जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के 4.50 लाख हितग्राहियों के गृह प्रवेश में वर्चुअल तौर पर शामिल होंगे.








