मैसेजिंग ऍप व्हाट्सएप दुनिया भर में दोपहर के बाद से काम नहीं कर रहा है, जिसे अब तक के सबसे बड़े आउटेज के रूप में देखा जा रहा है. उपयोगकर्ता फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर कॉल करने या संदेश भेजने में सक्षम नहीं हैं. पिछले साल के बाद यह पहला बड़ा व्हाट्सएप आउटेज है. भारत में कुछ यूजर्स को इमेज और वीडियो भेजते समय भी परेशानी का सामना करना पड़ा. डाउनडेटेक्टर, इंटरनेट आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट भी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याएं दिखा रही है। व्हाट्सप्प डाउन की खबर आने के बाद मेटा के प्रवक्ता ने कहा, “हम जानते हैं कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं.”

व्हाट्सप्प डाउन होने की वजह से दुनिया भर के करोड़ों उसेर्स को परेशानी झेलने पड़ रही है. साथ ही लगभग 74% उपयोगकर्ताओं को मेटा-स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म के माध्यम से संदेश भेजने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है.हमेशा की तरह यह आउटेज उपयोगकर्ताओं के लिए माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उल्लसित पोस्ट साझा करने का एक अवसर बन गया है। प्लेटफॉर्म पर #WhatsAppDown ट्रेंड कर रहा है.

